मंझनपुर: नंबर प्लेट पर 'ठाकुर' लिखकर फर्राटा, मोडिफाइड साइलेंसर से गूंजा मंझनपुर, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर मुख्यालय में नियमों को ठेंगा दिखाते एक बाइक सवार का वीडियो सोमवार को लगभग 2 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक पर वैध नंबर प्लेट की जगह ‘ठाकुर’ लिखा हुआ है, जो मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का खुला उल्लंघन है। इतना ही नहीं, बाइक में मोडिफाइड साइलेंसर भी लगा हुआ है।