महसी: महसी इलाके में डीजल और पेट्रोल के लिए जद्दोजहद, घंटों लाइन में खड़े होने को मजबूर लोग
महसी इलाके के पेट्रोल पंपों पर डीजल पेट्रोल लेने वालों का लंबा हुजूम देखने को मिल रहा है।आलम यह है की वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लगी हुई है। लोग घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। बावजूद अधिकतर लोगों को डीजल और पेट्रोल मुहैया नहीं हो पाता है। यह तस्वीर राजी चौराहा की है सोमवार सुबह 4 बजे से लेकर दोपहर करीब 2 बजे तक भारी भीड़ देखने को मिली।