जायल: सुरपालिया में एक घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल हुई चोरी, पीड़ित ने सुरपालिया थाने में दर्ज कराया मामला
Jayal, Nagaur | Nov 19, 2024 जायल के सुरपालिया में मंगलवार को घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का सुरपालिया थाना में मामला दर्ज हुआ। इस दौरान पीड़ित रामदेव ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी थी वो सभी घर के अंदर थे। वहीं थोड़ी देर बाद बाहर आकर देखा तो मोटरसाइकिल नहीं मिली। जिसको लेकर अज्ञात चोर के खिलाफ सुरपालिया थाने में मामला दर्ज करवाया।