रुन्नी सैदपुर: रून्नीसैदपुर: विधायक पंकज मिश्रा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, पीड़ितों को राहत का भरोसा दिलाया
रुन्नीसैदपुर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए आज विधायक पंकज मिश्रा ने मधौल, बलुआ, तिलक ताजपुर सहित आसपास के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना।