गोगरी: वीरवास-कपसिया पीपा पुल तीन माह के लिए बंद, नाव के सहारे आवागमन को मजबूर लोग
Gogri, Khagaria | Jun 17, 2026 खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसी नदी पर बने वीरवास-कपसिया पीपा पुल को बढ़ते जलस्तर के कारण सुरक्षा के मद्देनजर तीन माह के लिए बंद कर दिया गया है। पुल निर्माण विभाग के वरीय अभियंता के निर्देश पर मंगलवार दोपहर से आवागमन रोक दिया गया। अधिकारियों ने बुधवार की दोपहर 12 बजे बताया कि बरसात के मौसम में कोसी नदी के तेज बहाव से पीपा पुल को नुकसान पहुंच