गढ़वा थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव में साधु के वेष में ठगी और चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में गढ़वा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सभी आरोपित बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मूल तथ्य के अनुसार, यह घटना 2 जनवरी की दोपहर की है।