फुलवरिया: बैरागी टोला में बांझपन निवारण शिविर, पशुपालकों को दी गई जानकारी
फुलवरिया प्रखंड के बैरागी टोला गांव में बुधवार को पशुपालन विभाग की ओर से बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्र के पशुपालकों ने भाग लेकर अपने पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। शिविर का उद्घाटन स्थानीय मुखिया अनीता देवी सहित पशुपालक विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से किया ।