रामगढ़ चौक: नूनगढ़ चेकपोस्ट के पास अनियंत्रित होकर पलटा पिकअप मालवाहन, सड़क पर बिखरा सामान
नूनगढ़ चेकपोस्ट के समीप शनिवार 5 बजे एक अनियंत्रित माल वाहक पिकअप वाहन अनियंत्रित हो बीच सड़क पर ही पलट गया।जहां पिकअप वाहन पर लदा विभिन्न ब्रांडों का तेल बिखर गया।वहीं गनीमत रही कि पिकअप वाहन चालक बाल-बाल बच गया।थानाध्यक्ष ने बताया की घटना की सूचना मिलते ही गस्त कर रहे पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया।जिन्होंने गिरे सामान सुरक्षित संबंधित व्यक्ति को सौंप दिया।