पूरनपुर: महिला चिकित्सालय में फार्मासिस्ट के कमरे की सीलिंग गिरने से बड़ा हादसा टला
पूरनपुर 50 शैय्या युक्त महिला चिकित्सालय का आधी अधूरी व्यवस्था के बीच शुभारंभ किया गया है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि फार्मासिस्ट के कमरे में फार सीलिंग लगाई गई थी और उसी स्टोर में सभी दवाइयों का रखरखाव है। रविवार की रात में फार सीलिंग टूटकर नीचे गिर गई। जब सुबह फार्मेसी रूम खोला गया तो यह देख हड़कंप मच गया।