सिकंदरा: जमुई आगमन पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का सिकंदरा में भव्य स्वागत
Sikandra, Jamui | Jun 12, 2026 पटना से जमुई आने के दौरान बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का सिकंदरा में शुक्रवार को 10:30 बजे के लगभग एनडीए कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग स्थित कपिल देव सिंह सेवा संस्थान के समीप कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने मंत्री को बुके और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।