जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन ने गुरुवार को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र अररिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार की प्रमुख युवा-केंद्रित योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की और आवेदकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा।