सिकंदरा: संदलपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी मोपेड, नैपलापुर निवासी गंभीर घायल; सीएचसी से मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के नैपलापुर गांव निवासी विनोद कुमार अपनी मोपेड वाहन से संदलपुर कस्बा जा रहे थे। रास्ते में गांव से कुछ दूरी पर अचानक उनका वाहन अनियंत्रित हो गया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से चिकित्सक ने गंभीर हालत में रेफर कर दिया।