हनुमना थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में 22 वर्षीय युवक इदेन्द्र सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी अर्जुनपुर को ठोकर मारने वाले स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP17ZC2813 चालक के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।युवक घर से कहीं जाने के लिए निकला था सड़क पर आया तो लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन चालक ने ठ़ोकर मारकर घायल कर दिया।