हाटपिपल्या: हाटपिपल्या तहसीलदार के पद पर दीपाली जाधव ने संभाली जिम्मेदारी
शनिवार सुबह 9:00 बजे प्रशासनिक आदेश के अनुसार वर्तमान तहसीलदार सोनम भगत का तबादला तहसीलदार ग्रामीण देवास के पद पर किया गया है उनके स्थान पर वर्तमान में कलेक्टर कार्यालय देवास में पदस्थ तहसीलदार दीपाली जाधव को हाटपिपलिया तहसील कार्यालय का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया उन्होंने हार्ट पिपलिया तहसील कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया है।