खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. चंदन यादव खगड़िया जिला के प्रभारी डीएम अभिषेक पलासिया से मिले। मुलाकात के बाद उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार का काम लोगों को रोजगार देना होता है, न कि उनका रोजगार छीनना। उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र में हो रही कार्रवाई की