दीगोद: डकनिया स्टेशन के निकट रेलवे लोको पायलट की ट्रेन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Digod, Kota | Feb 5, 2025 शहर के रेलवे स्टेशन पर कार्यरत लोको पायलट मनीष कुमार शर्मा की डकनिया रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई जीआरपी ने बुधवार शाम 4:00 बजे पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया जीआरपी के हेड कांस्टेबल डालचंद ने बताया कि आज सुबह डकनिया रेलवे स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी कि एक शव रेल की पटरियों के पास पड़ा हुआ है।