थाना बरहन व सर्विलांस/एसओजी टीम ने चोरी प्रकरण का खुलासा करते हुए श्यामसुंदर और योगेश को जमाल नगर भैंस रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से सोने के आभूषण और ₹800 बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि चोरी का सामान रिश्तेदार नरेन्द्र से मिला था, जिसे दोनों ने बांटकर कुछ बेच दिया था। बचे जेवर बेचने आते ही पुलिस ने पकड़ लिया।