मेरठ के सेंट्रल मार्केट में आवास विकास परिषद द्वारा दुकानों पर की जा रही बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का आंदोलन जारी है। सोमवार देर रात समाजवादी पार्टी (सपा) ने इस आंदोलन को खुला समर्थन दिया। सपा विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर गूमी सहित एक प्रतिनिधिमंडल धरनास्थल पर पहुंचा और व्यापारियों से मुलाकात की।