साहेबपुर कमाल: साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के फुलमलिक स्थित ईंट भट्ठे से फायरमैन राहुल कुमार लापता
साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के फुलमलिक स्थित एक ईंट भट्ठे से फायरमैन राहुल कुमार लापता हो गए हैं। उनके अपहरण की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रंगदारी की रकम न देने पर बदमाशों ने उन्हें हथियार के बल पर अगवा कर लिया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।