लखीमपुर: लखीमपुर खीरी में रमजान के आखिरी जुमा पर अलविदा की नमाज को लेकर एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
लखीमपुर खीरी में रमजान के आखिरी जुमा की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।