बैतूल। हमलापुर स्थित सीनियर आदिवासी शासकीय कर्मचारी बालक छात्रावास के अधीक्षक राजू इवने के खिलाफ की गई शिकायत मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। छात्रावास के कुछ छात्रों ने जिला कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी को आवेदन देकर वार्डन के विरुद्ध की गई शिकायत को वापस लेने की मांग की है। छात्रों ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि दिनांक 27 जनवरी 2026 को अधीक्षक के विर