गुरुवार को मिली जानकारी अनुसार विद्युत उपमंडल-1 धर्मशाला के तहत 14 से 20 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक 33 केवी गज कालापुल लाइन की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। विभाग के अनुसार कार्य के दौरान कोतवाली, सुधेड़ और मैक्लोड़गंज के आसपास के क्षेत्रों में सुबह एवं शाम के समय बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित रहेगी।