शुक्रवार को रात आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना टांडा पुलिस ने गश्त के दौरान जटपुरा पुलिया से ग्राम मझरा मुवाना की ओर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।