तारानगर: तारानगर के वार्ड 09 में तेज बारिश से भरा पानी, मकानों के गिरने का खतरा, समय पर कार्रवाई से बड़ी जनहानि टली
गुरुवार को हुई तेज बारिश के बाद वार्ड नं.9 में एसीलेंट स्कूल के पास कई घरों में पानी भर गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि आसपास के मकानों के गिरने का खतरा पैदा हो गया। वहीं सूचना मिलते ही भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष एड. अनूप खंडेलवाल ने तुरंत नगर पालिका ईओ अजय प्रताप सिंह को फोन पर स्थिति बताई। जिस पर नगर पालिका तारानगर की समय पर हुई पानी निकासी से हादसा टल गया।