सहजनवा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, गीडा में जीरो पॉइंट के पास हुआ हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
गीडा थाना क्षेत्र के तेनुआ टोल प्लाजा से 500 मीटर दूर जीरो पॉइंट के पास गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान सहजनवा थाना क्षेत्र के जोन्हिया भीटी रावत निवासी सुजीत कुमार गौतम (48 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।