लोहरदगा: मां-बाप के परदेश जाने का गम नहीं सह पाया बेटा, जिंदगी से हार मानकर उठाया खौफनाक कदम
लोहरदगा। जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्हेपाट डिपाटोली गांव में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही सेन्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मृतक की पहचानकल्हेपाट डिपाटोली गांव निवासी देवठान उरांव के 22 वर्षीय पुत्र अनुज उरांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बीते वर्ष उनके पिता