सीकर की फतेहपुर शेखावाटी सदर पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहित गोदारा गैंग के छह फॉलोअर्स को गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया था इस अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग को फॉलो करने के आरोप में छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सब मामले की जांच में जुट गई है।