नानपारा नगर पालिका प्रशासन ने छठ पूजा के मद्देनजर काली कुंडा मंदिर स्थित सरोवर की साफ सफाई और पानी भरने का काम शुरू कर दिया है वहीं पालिका ने सरोवर में जमा गंदगी को साफ कराया दोनों सरोवरों में पानी भरने का कार्य शुरू कर दिया छठ पूजा की शुरुआत शनिवार को नहाए खाए के साथ हुई इस दौरान बाजारों में खरीदारी को लेकर चहल पहल बढ़ गई है