छापीहेड़ा थाना संडावता नगर में सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन कृषि उपज मंडी समिति के प्रांगण में किया गया। सम्मेलन में विश्व विख्यात हिन्दू शेरनी साध्वी सरस्वती दीदी ने मंच से उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को ओजस्वी एवं प्रेरणादायी वाणी से संबोधित किया। उनके उद्बोधन के दौरान पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा।