मिर्ज़ापुर: सरैया-सिंधौरा लघुडाल नहर बंद, आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन, धान की फसल सूखने के कगार पर
विकास खंड पहाड़ी के सरैया कमरघटा गांव के किसानों ने बुधवार को विद्युत उप केंद्र देवाही फिटर पर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि सरैया-सिंधौरा लघु नहर पिछले दस दिनों से लो वोल्टेज की समस्या से बंद चल रही है। जिससे किसानों की धान की फसल सूखने के कगार पर है। नहर खुलवाने को लेकर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया।