बरईगढ़ माइनर फटने से किराए पर खेत लेकर गेहूं बोने वाले किसानों की लागत और मेहनत पानी में मिल गई है। कर्ज में डूबे किसान श्यामलाल और नन्हका जैसे अन्नदाता अब प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। किसान श्यामलाल ने बुधवार शाम 5:00 बजे बताया फसल जलमग्न होने से सब नुकसान हो गया है। प्रशासन से गुहार लगाते हुए कर्ज माफ करने और आवजे की मांग की है।