हैदरनगर नहर पर ई-रिक्शा और छोटा हाथी की जोरदार भिड़ंत, कई घायल जनपद मुजफ्फरनगर के हैदरनगर नहर के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार मालवाहक 'छोटा हाथी' और ई-रिक्शा के बीच हुई भीषण टक्कर में ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क पर पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत कई सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।