कटनी ग्रामीण: रूड मूड की कहानी: बूंद-बूंद को तरसता गांव, पाइपलाइन बनी जीवन का सहारा
भीषण गर्मी के इस दौर में जहां शहरों में पानी की सप्लाई एक सामान्य सुविधा मानी जाती है, वहीं ग्रामीण इलाकों में हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं। गांवों में पीने के पानी की समस्या दिन-ब-दिन विकराल रूप लेती जा रही है। यहां के ग्रामीणों के लिए सड़क किनारे लगी पाइपलाइन ही जीवन का एकमात्र सहारा बन गई है।