अलीगढ़ के गोंडा थाना इलाके के एक गांव 7 साल पहले किशोरी से हुई छेड़छाड़ के मामले में प्रदीप कुमार राम, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पोक्सो , कोर्ट संख्या 2 की अदालत ने फैसला सुनाया है। दोषी को अदालत ने 3 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 26 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषी को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया।