कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा शुक्रवार सुबह 11 बजे संयुक्त जिला कार्यालय के समीप आदमबाद में स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों से भेंट कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों से आत्मीय बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, भोजन, नाश्ता, इलाज, मनोरंजन एवं आवासीय व्यवस्था, साफ-सफाई आदि के संबंध में जानकारी ली।