राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत खरगोन पुलिस ने अभ्युदय यूनिवर्सिटी में सायबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्रों को सोशल मीडिया, इंटरनेट सर्फिंग, फर्जी कॉल, नकली प्रोफाइल, स्पैम लिंक और .apk फाइल से होने वाले साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी गई। साथ ही डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश ऐप और ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों पर जागरूक किया गया।