दीपावली के दिन जमीनी विवाद के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर बयाना के भीमनगर तिराहे पर स्टेट हाईवे जाम करने वाली भीड़ ने समझाइश के दौरान पुलिस पर पथराव कर दिया था। इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, जबकि पुलिस की कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई थीं। अब इस प्रकरण में पुलिस ने दो महिलाओं समेत 27 लोगों को गिरफ्तार किया है।