ओबरा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरंडा के रास्ते पर झूल रही,जर्जर बिजली के तार से शिक्षक एवम छात्र आक्रोशित दिखे । गुरुवार के अपराह्न साढ़े 12 बजे शिक्षक एवम छात्रों ने झूलते तार के समीप आक्रोश जताते हुए,कहा कि,विद्युत विभाग जानकारी रहने के बाद भी न तो रास्ते के पोल एवम न ही जर्जर तार हटाए गए है । कई बार समाचार के माध्यम से भी प्रकाशित कराया गया ।