भीमपुरा थाना क्षेत्र में युवती से दोस्ती के नाम पर धोखा देकर दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, मऊ जिले के रोपनपुर निवासी आशीष कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक युवती से दोस्ती किया और मिलने के बहाने बुलाकर कथित रूप से नशीली दवा देकर दुष्कर्म किया।