अहरौरा थाना क्षेत्र के बेलखरा गांव निवासी विधवा महिला मालती देवी ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर दबंगों पर मारपीट का आरोप लगाया। 13 जनवरी 2026 को उसकी नाबालिग पुत्री नेहा सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गई थी, जहां पड़ोसियों ने मारपीट किया। बचाने पहुंची बड़ी बहन को भी मारपीट कर गहने छीन लिए। अहरौरा पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।