चूरू: घांघू के कुमार अजय को मिला सुरजाराम जालीवाला राजस्थानी सृजन सम्मान
Churu, Churu | May 11, 2026 चूरू के गांव घांघू निवासी युवा कवि एवं लेखक कुमार अजय को श्रीगंगानगर में आयोजित साहित्यिक समारोह में ‘सुरजाराम जालीवाला राजस्थानी सृजन सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सोमवार शाम 6 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार यह सम्मान सृजन सेवा संस्थान की ओर से रविवार को नोजगे ऑडिटोरियम में आयोजित ‘कबीर : तब और अब’ विषयक व्याख्यान कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।