मुरैना नगर: जिगनी गांव में शादी से लौट रहे दूल्हे की कार ने खेत से घर लौट रहे दो भाइयों को मारी टक्कर,दोनों जिला अस्पताल में भर्ती।
मुरैना के जिगनी गांव के पास खेत से लौट रहे आजाद नगर निवासी पंकज राठौर और उनके बड़े भाई सूरज राठौर की बाइक को शादी से दुल्हन लेकर लौट रहे दूल्हे की कार ने टक्कर मार दी।हादसे में दोनों भाई घायल हो गए।ग्रामीणों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर इलाज जारी है।कार सवार सभी लोग सुरक्षित बताए गए।पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच जारी