मदनपुर: महथान बिगहा में कथा वाचिका मंदाकिनी मिश्रा ने राम कथा में राम और माता शबरी का प्रसंग सुनाया, श्रोताओं की आंखों में आए आंसू
मदनपुर प्रखंड के चेई नवादा पंचायत के महथान बिगहा शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रहे श्री रुद्र महायज्ञ में कथा वाचिका मंदाकिनी मिश्रा ने बुधवार की शाम 7 बजे राम और माता शबरी की कथा सुनाए जिसे सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए. राम कथा के दौरान भगवान के वनवास की कथा सुनाते हुए कहा कि वन गमन के समय प्रभु की अनन्य भक्त शबरी अपनी कुटिया में अपनी पलके बिछाकर