गोपालगंज: भैसही गांव में अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर हादसे में ट्रैक्टर चालक जख्मी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती।
जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भैसही गांव में एक ट्रैक्टर चालक अपनी ट्रैक्टर लेकर खेत की तरफ जा रहे थे। इसी बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए रविवार को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।