मऊरानीपुर: झांसी-खजुराहो हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी कार, बाल-बाल बची कई जिंदगियां
झांसी-खजुराहो हाईवे पर ग्राम भदरवारा के पास शादी समारोह से लौट रही एक कार चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर में पलट गई। हादसे में कई लोग घायल हुए, जिन्हें राहगीरों और 108 एंबुलेंस की मदद से मऊरानीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि सभी को मामूली चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।