खालवा: ओंकारेश्वर के पास मूसलाधार बारिश से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्नः सौ से अधिक किसान परिवार प्रभावित, मुआवजे की मांग
Khalwa, Khandwa | Jul 31, 2026 ओंकारेश्वर क्षेत्र में गुरुवार शाम हुई मूसलाधार बारिश से सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई। ओंकारेश्वर-सनावद मुख्य मार्ग से लगे ओंकारेश्वर -सनावद क्षेत्र में कपास, सोयाबीन और मक्का सहित फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस जलभराव से सौ से अधिक किसान परिवार प्रभावित हुए हैं।