भोरे: भोरे- कटेया मुख्य मार्ग पर शराब लदी एक कार पेड़ से टकराई, चालक मौके से हुआ फरार, शराब लूटने की मची होड, पहुंची पुलिस
भोरे - कटेया मुख्य मार्ग पर शनिवार की सुबह करीब 7:00 बजे शराब से लदी एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। कार में भारी मात्रा में शराब मिलने की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और शराब लूटने की होड़ मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई ।