बेरमो: फुसरो,लालमोहान पेट्रोल पंप के मालिक का घर न्यायालय के आदेश पर हुआ शील।
Bermo, Bokaro | Apr 6, 2024 बेरमो थाना क्षेत्र के अंतर्गत फुसरो के लालमोहन पेट्रोल पंप के मालिक स्वर्गीय लालमोहन सिंह के पुत्र रविंद्र कुमार उर्फ गुड्डू का घर को तेनुघाट कोर्ट के निर्देश पर सील कर दिया गया। यह कार्य तेनुघाट न्यायालय के नाजिर एवं न्यायालय के अन्य कर्मियों के द्वारा किया गया। मामला 50-50 पार्टनरशिप में पेट्रोल पंप चलाने का एवं पैसा का लेनदेन का मामला है।