शाहगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम होंडा में पुराने जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति मंजूर ने दूसरे व्यक्ति नजरू खा के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शाहगंज पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।उक्त घटना आज दिन गुरुवार को दोपहर 2 बजे की बताई गई है।