तराना: तराना शहर के गुरुद्वारा साहिब में भीषण आग, गुरु ग्रंथ साहिब और अन्य सामग्री जलकर राख
Tarana, Ujjain | Apr 15, 2026 तराना मे बुधवार सुबह 11 बजे उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया. जब गुरुद्वारा साहिब में अचानक शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. जिसकी वजह से चारों तरफ धुएं का गुब्बार उमड़ पड़ा. जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता और सिंधी समाज के सभी लोग मौके पर पहुंच गए. इसके बाद 1 घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया.